"श्याम सिंघा रॉय" एक सामाजिक तथा काल्पनिक रचना

 


"श्याम सिंघा रॉय" यह फ़िल्म पिछले साल ही तेलगु भाषा में प्रदर्शित हुई है लेकीन अभी यह फिल्म किसी खास वजह से चर्चा में हैं। 


इस फ़िल्म में एक सीन सोशल मीडिया पे बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उसमे दिखाया गया है की गांव के पुरोहित और पंडित लोग lower caste के व्यक्ति को पाणी पीने से रोकते है, तभी इस फिल्म के डैशिंग हीरो श्याम सिंघा रॉय (नानी) की जबरदस्त एंट्री होती है और वहा के लोगो से पूछता है कि ' इसमें और तुम में क्या फर्क है' तभी पंडित बोलते हैं की इसे इस कुवे से पाणी नही दे सकते तभी श्याम सिंघा रॉय रुद्र अवतार में बोलते हैं  'इस देश में ऋग्वेद नहीं हैं, अभी भारत का संविधान है' तभी वहा के पंडित और पुरोहित बोलते हैं अपने आप को क्या अंबेडकर समझ रहे हो।

इसी बीच श्याम सिंघा रॉय उस अछूत व्यक्ति को उठाते है और कूवे में डाल देते है, उसके बाद ऊपर निकलने में मदद करते हैं। 


इस तरह के बहुत सारे सीन आपको देखने के लिए मिल जायेगे। यह फ़िल्म एक सामाजिक संदेश देती है तो दूसरी जगह यह काल्पनिकता को भी रखती हैं, इस फ़िल्म का कोई एक जॉनर नही है। 


हाल ही मे दक्षिणात्य फिल्म जय भीम ने तहलका मचा दिया है, यहां तक की यह फ़िल्म ऑस्कर पुरस्कार की राह पर खड़ी है। इस फ़िल्म में जिस तरह से डॉ.अंबेडकर की विचारधारा को प्रचारित किया है ठीक उसी तरह से श्याम सिंघा रॉय फिल्म में दिखाया गया है। 



इस फ़िल्म के कहानी के मुताबिक श्याम सिंघा रॉय यह ऊची जाति के व्यक्तिमत्व दिखाए हैं और वे हमेशा सामाजिक बदलाव लाना चाहते है जैसे जातिगत भेदभाव और महिलाओं का उत्पीड़न इस तरह के विषयो में वे अपना हस्तक्षेप दिखाते हैं। 


इस फ़िल्म में दो कालखंडों की कहानी बताई गईं है, पहले तो दोनो भी काल की कहानियां कल्पना से भरी हुई लगती हैं जब इस फ़िल्म में श्याम सिंघा रॉय के कहानी की शुरुवात होती हैं तो हमारे शरीर मे सनसनी मच जाती है और जैसे ही इस फ़िल्म का क्लाइमैक्स आता हैं तो रोंगटे खडे हो जाते हैं। 


इस फ़िल्म में हीरो की भूमिका नानी ने अच्छी तरह निभाई है और हीरोइन की भूमिका में साई पल्लवी और कीर्ति शेट्टी हैं। 


फिलहाल यह फ़िल्म Netflix में अवेलेबल है लेकीन यह तेलगु भाषा में हैं, फिर भी आप चाहे तो इंग्लिश या हिंदी subtitle में देख सकते हैं। 


हम यहां सिर्फ आपके लिए एक लिंक छोड़ते हैं चाहे तो आप इस फ़िल्म को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। 



Comments

Popular posts from this blog

जय भीम : क्यों हुई जातिवाद का शिकार? इस फिल्म को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में सिर्फ दो ही नामांकन मिले।

Bollywood फ़िल्म इंडस्ट्री में कहानी और मनोरंजन का पड़ा अकाल : दर्शक क्यों पसंद नहीं करते बॉलीवुड फिल्मे ? एक विश्लेषण

गहराहिया : amezon प्राइम के व्यूअर्स के साथ एक मज़ाक